Pages

Showing posts with label teacher vacancies in rajasthan. Show all posts
Showing posts with label teacher vacancies in rajasthan. Show all posts

rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012- हर जिले में अलग होगा शिक्षक भर्ती का पेपर

adv
2
3
जयपुर.राज्य में जिलेवार पद आबंटन को लेकर उलझी 41 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता अब साफ हो गया है। इस परीक्षा का हर जिले के अभ्यार्थियों के लिए अलग-अलग पेपर होगा। हालांकि, परीक्षा एक ही दिन-एक ही समय पर होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय से पदों के रोस्टर को अनुमति मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित रोस्टर शुक्रवार को पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया।

भर्ती विज्ञापन इसी माह

रोस्टर मिलने के साथ ही पंचायतीराज विभाग ने आवेदन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभवत: इसी माह भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। भर्ती के लिए पंचायतीराज विभाग नोडल एजेंसी है। भर्ती जिला परिषदों के माध्यम से होने के कारण हर जिले को आवंटित पदों के हिसाब से विज्ञापन जारी होगा।

एक ही दिन होगा पेपर

हर जिले में पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के दायरे में पेपर तैयार होगा। एक परीक्षार्थी आवेदन भले ही एक से अधिक जिलों के लिए कर सकता है, लेकिन परीक्षा एक ही समय पर होने के कारण वह सही मायने में एक ही पद के लिए पात्र होगा। फिलहाल विभाग भर्ती प्रक्रिया के लिए नियमों को अंतिम रूप दे रहा है।

शिक्षा विभाग के रोस्टर में प्रतिबंधित जिलों के लिए बड़ी संख्या में पद रखने के बाद अन्य जिलों के लिए पदों की कमी के चलते भर्ती में अड़चन पैदा हो गई थी। नया रोस्टर तैयार करते हुए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवाई गई थी। सीएमओ से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने प्राथमिक-उच्च प्राथमिक स्कूलों का विषयवार, जिलेवार रोस्टर पंचायतीराज विभाग को दे दिया।

इनका कहना है:

"अब भर्ती में शिक्षा विभाग की भूमिका पूरी हो गई है। हमने पदों का जिलेवार, विषयवार विस्तृत रोस्टर पंचायतीराज विभाग को सुपुर्द कर दिया है। पूरी कोशिश रहेगी कि नई नियुक्तियां नए शिक्षा सत्र के शुरुआती दौर में ही जाएं।"

-अशोक संपतराम, प्रमुख सचिव, शिक्षा विभाग
source- bhaskar
3rd grade teacher vacancy 2012, 3rd grade teacher Recruitment in rajasthan, teacher vacancies in rajasthan, www.rajpanchayat.gov.in,

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2011


Goverment Jobs & Current Gk..Visit us-

Rajasthan 3rd Grade Teachers Recruitment 2012 News

adv
2
3
teacher vacancies in rajasthan, Rajasthan 3rd Grade Teachers Recruitment 2012, Rajasthan 3rd Grade Teachers Jobs 2012, Rajasthan 3rd Grade Teachers vacancies 2012

41 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया फरवरी से

जयपुर.प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 41 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया अगले माह के अंत तक शुरू होगी। शिक्षा विभाग ने इन पदों का जिलेवार रोस्टर तैयार कर लिया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए अलग-अलग काडर तैयार किया गया है। इसे सोमवार या -मंगलवार तक पंचायती राज विभाग को सौंप दिया जाएगा। परीक्षा मार्च में कराने की योजना है।

शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अशोक संपतराम ने शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया के लिए विभागीय स्तर की तैयारियों और रोस्टर के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि जिलेवार पदों के अनुरूप तैयार किए गए रोस्टर को सोमवार को अंतिम जांच के बाद पंचायती राज विभाग को सौंपा जाएगा। फरवरी अंत तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है, ताकि नए सत्र में शिक्षक मिल सकें। रिक्तियों के अनुसार जिलेवार विज्ञापन जारी होंगे।


प्रारंभिक शिक्षा में करीब 52 हजार शिक्षकों की जरूरत है। भर्तियां होने से यह काफी हद तक खत्म हो जाएगी। टेट के प्रमाण-पत्र जारी करने पर कोर्ट की रोक के कारण भी भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही थी। इस परीक्षा में वे ही बैठ पाएंगे, जिन्होंने टेट उत्तीर्ण कर ली है।


प्रदेशभर में भर्ती के लिए एक ही पेपर होगा। प्रथम स्तर पर कक्षा 1 से 5 तक तथा द्वितीय स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक की भर्ती परीक्षा होगी। दोनों ही स्तर की परीक्षा के 200-200 अंक निर्धारित किए गए हैं। फस्र्ट लेवल की परीक्षा का स्तर माध्यमिक, सैकंड लेवल की परीक्षा का स्तर सीनियर सेकंडरी होगा।

थर्ड ग्रेड भर्ती के बाद होगी अगली टेट:

प्रमुख सचिव ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अगली टेट का आयोजन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा के बाद कराने की योजना है। टेट के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल उनकी प्राथमिकता थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा है। टेट से पहले इससे जुड़ी कुछ कानूनी पेचीदगियों को भी दूर किया जाएगा।

प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों के तबादले होंगे:

थर्ड ग्रेड की भर्तियों के बाद प्रतिबंधित जिलों के शिक्षकों के तबादलों की राह आसान हो सकेगी। नई भर्तियां होने से लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवारत शिक्षकों को इधर-उधर किया जा सकेगा। फिलहाल प्रतिबंधित जिलों में जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालौर, बीकानेर शामिल हैं।


इनका कहना है:

थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हैं। हमें शिक्षा विभाग से जिलेवार पदों का इंतजार है। रोस्टर मिलने के बाद भर्ती को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। अगले माह के अंत तक विज्ञापन जारी कर देंगे।

-महेंद्रजीत सिंह मालवीय, पंचायती राज मंत्री

rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012

adv
2
3
Zila Parishad Vacancy III Teacher Jobs, rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher, Rajasthan 3rd Grade Teacher admit card, Rajasthan 3rd Grade Teacher solved paper, rajasthanLink 3rd grade teacher vacancy 2012, 3rd grade teacher Recruitment in rajasthan, teacher vacancies in rajasthan, www.rajpanchayat.gov.in,

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2011

Zila Parishad Vacancy III Teacher Jobs, rajasthan 3rd grade teacher vacancy 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012, Rajasthan 3rd Grade Teacher, Rajasthan 3rd Grade Teacher admit card, Rajasthan 3rd Grade Teacher solved paper, rajasthanLink 3rd grade teacher vacancy 2012, 3rd grade teacher Recruitment in rajasthan, teacher vacancies in rajasthan, www.rajpanchayat.gov.in,

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2011


Goverment Jobs & Current Gk..Visit us-
 
Powered by Blogger.

Archive

Popular Posts